[ad_1]

जोधपुर, 04 फरवरी (हि.स.)। जिले की ग्रामीण पुलिस ने रविवार की शाम को खेड़ापा के बावड़ी क्षेत्र में लारेंस एवं रोहित गोदारा के एक गुर्गेँ के होने की जानकारी पर धरपकड़ के लिए विशेष रूप से ऑपरेशन चलाया। आरोपी पुलिस से खुद को घिरा देख भागने लगा। बाद में पुलिस ने घेराबंदी की और पकड़ लिया। मगर भागने समय वह गिरा और घायल हो गया। उसका एक पैर फे्रक्चर हुआ है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और अफीम का दूध बरामद किया है। अभियुक्त को छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस सुरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। आरोपी जोधपुर में हुए वासुदेव सिंधी हत्याकांड में शामिल था।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के क्राइम ब्रांच की सूचना पर जोधपुर ग्रामीण डीएसटी पुलिस के ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा का महत्पूर्ण गुर्गा हनुमानगढ़ निवासी भैरूसिंह को पकड़ा गया। आरोपी पुलिस से खुद को घिरा देखकर भागने लगा तो उसका पीछा कर पकड़ा जा सका। मगर वह भागते समय गिरा और घायल हो गया। आरोपी भैरूसिंह वासुदेव सिंधी मर्डर कांड मे शामिल रहा है। अवैध वसूली में लॉरेंस गैंग का सहयोगी रहा है। उसके पास से एक अवैध पिस्टल, 2 कारतूस एवं 100 ग्राम अफीम बरामद हुआ है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि पुलिस थाना खेड़ापा के बावड़ी गांव में रविवार की शाम लगभग 5 बजे उसे पकडऩे के लिए ऑपरेशन सर्च चलाया गया। ऑपरेशन के के दौरान भागते हुए भैरूसिंह घायल हो गया। उसके पैर में चोट आने पर उसे बावड़ी चिकित्सालय ले जाया गया। भैरोसिंह पर पूर्व से हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर