[ad_1]

भोपाल, 30 जनवरी (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को हिन्दी के महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आपकी रचनाएं सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा किअपनी जीवंत रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति एवं जन-जागरूकता का भाव जगाकर मानवीय संवेदना और मूल्यों की स्थापना करने वाले महाकवि जयशंकर प्रसाद जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। अद्वितीय कवि, जिन्होंने कामायनी एवं चन्द्रगुप्त जैसी कालजयी कृतियों की रचना कर हिंदी साहित्य को समृद्ध किया।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद