[ad_1]




मुरादाबाद, 12 जनवरी (हि.स.)। थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार ढक्का रोड पर मंगलवार रात अंडा व्यापारी हरि सिंह को गोली मारने वाले आरोपित बदमाश घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपितों की तलाश में शुक्रवार को भी पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
थाना मझोला क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी हरि सिंह (40) का ढक्का रोड पर दीपा एग नाम से अंडे का गोदाम है। दो दिन पहले मंगलवार को रात करीब 10 बजे वह गोदाम में कैश काउंटर पर बैठे थे। इसी दौरान वहां दो बाइकों से तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने पांच लाख रुपये निकालकर देने के लिए कहा। व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अर्पित कपूर ने बताया कि अंडा व्यापारी को गोली मारने के आरोपित बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/दिलीप