Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मथुरा, 06 जनवरी(हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की एक महिला का शव शनिवार को पंखे से लटका मिला। महिला ने आत्महत्या की है। महिला को अगवा करने की रिपोर्ट भी बिलासपुर में उसके पति ने लिखाई थी। महिला को आज बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में जॉब के लिए इंटरव्यू भी देना था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया गया है।
हिमाचल प्रांत के विलासपुर स्थित डेहरा निवासी हितेश महाजन की पत्नी शालिनी महाजन (26) ने 20 दिसंबर को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने ब्रजमोहन पहलवान टावर की तीसरी मंजिल पर एक कमरा किराए पर लिया था। बी.फार्मा की डिग्री हासिल करने के बाद वह यहां जॉब करने को आई थीं। शनिवार शालिनी महाजन का बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में इंटरव्यू था, पर वह नहीं गई। कालेज से कॉल भी किया गया,पर शालिनी महाजन का मोबाइल फोन रिसीव भी नहीं हुआ। शनिवार दोपहर तक कमरा न खुलने पर पास के ही कमरों में रह रही अन्य युवतियों ने शालिनी के कमरे में झांक कर देखा तो पंखे की पंखुड़ी नीचे लटकी की ओर लटकी दिखाई दी।
अनहोनी की आशंका पर शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी आकाश कुमार और कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर महिला के शव को नीचे उतारा। सीओ सिटी ने बताया, महिला शालिनी महाजन हिमाचल प्रदेश के विलासपुर स्थित बेहरा की रहने वाली थीं। हितेश महाजन ने अपनी पत्नी शालिनी महाजन के अपहरण की रिपोर्ट विलासपुर में लिखाई थी। महिला ने आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है। महिला के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह खुद को अपनी ससुराल में खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रही हूं। ससुराल वाले भी मेरे नौकरी करने के खिलाफ थे। वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है। पुलिस से कार्रवाई करने से सुसाइड नोट में शालिनी महाजन ने मांग करते हुए लिखा कि उसके पति यह न समझे कि वह किसी के साथ यहां आई है। वह स्वयं ही आई है। सुसाइड नोट दो पेज का है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश
[ad_2]
Source link