Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हुगली, 21 फरवरी (हि.स.)। हुगली जिले में पांडुआ थाना अंतर्गत महानाद इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत लड़की का नाम सौमी गांगुली (21) था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बेजपाड़ा निवासी सैकत सरकार (28) का महानद हाई स्कूल के इतिहास शिक्षक की बेटी सौमी के साथ प्रेम संबंध था। सौमी अपनी मां के साथ स्कूल के आवास में रहती थी। लेकिन गत कुछ दिनों से सौमी और सैकत के रिश्ते बिगड़ गए थे। आरोप है कि सैकत ने सौमी के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मंगलवार रात सौमी का रक्तरंजित शव स्कूल परिसर स्थित आवास से बरामद किया गया।
हुगली जिला पुलिस (ग्रामीण) के अतिरिक्त अधीक्षक (मुख्यालय) कल्याण सरकार ने बुधवार को बताया कि सौमी के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। साैमी की मां ने सैकत पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सैकत ने बिगड़ते रिश्ते के कारण सौमी की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा