[ad_1]

जबलपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। रीवा – नागपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बाइक सवार युवक को उसकी मां के सामने ही डंपर ने कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद रोड क्रॉस कर रहा था। घटना के बाद मां बेसुध हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना चरगंवा चौराहे की है। मृतक जितेंद्र ठाकुर (25) चरगंवा थाने के नयागांव का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह वह किसी काम से अपने दोस्त राज और मां शकुन के साथ मानेगांव गया था। वहां से लौटते समय चरगंवा रोड चौराहे के पास बाइक में पेट्रोल खत्म होने लगा। उसने मां और दोस्त को रोड किनारे खड़ा किया और रोड क्रॉस कर पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाया। वापस रोड क्रॉस करते समय जबलपुर की ओर से आ रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। लोगों ने डंपर ड्राइवर को पकड़कर तिलवारा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव/मयंक
[ad_2]