[ad_1]


भागलपुर, 27 मार्च (हि.स.)। जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर मोहल्ले में बुधवार को एक 19 वर्षीय युवक ने फंदे से झूल कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक आयुष आनंद कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। क्या कारण था इसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं आयुष के पिता राकेश कुमार ने भी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि अब जो हो गया सो हो गया आगे की प्रक्रिया हम लोगों को शांति से करने दीजिए। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा