Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

—उड़ीसा से वाराणसी होते हुये प्रयागराज लेकर जा रहा था गांजा,एसटीएफ को मिली सफलता
वाराणसी,09 फरवरी (हि.स.)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की वाराणसी इकाई ने नाॅरकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर अंतर प्रांतीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य को रामनगर टेंगरा मोड़ बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित तस्कर के पास से 135 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। तस्कर उड़ीसा से ट्रक के केबिन में गांजा लादकर वाराणसी होते हुये प्रयागराज जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत पुलिस ने 28 लाख रूपये बताई है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर गिरफ्तार तस्कर के पास से 15 हजार रूपये नगद,एक मोबाइल और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया।
एसटीएफ के अफसरों के अनुसार पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस पर एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। टीम गिरोह के बारे में जानकारी जुटी रही थी । इसी दौरान टीम को जानकारी मिली कि ओडिशा से गांजा ट्रक में लादकर तस्कर प्रयागराज वाराणसी के रास्ते जा रहे है। टीम ने नाॅरकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों से सम्पर्क कर उनको साथ लेकर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में टीम को पकलोर अतारौरा, थाना हण्डिया, प्रयागराज निवासी तस्कर विनोद कुमार यादव पुत्र देवी प्रसाद यादव ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करता है। इस गिरोह का सरगना प्रयागराज निवासी सुरेश यादव है। सुरेश यादव की यह ट्रक है, जिसके केबिन में कैविटी बनी है, इसी में गाॅजा छिपाकर तस्करी की जाती है। यह गाॅजा संदीप गुप्ता निवासी उड़ीसा ने लोड कराया था। इस गांजा को प्रयागराज तक पहुॅचाने पर उसे 50 हजार रूपये मिलता। एसटीएफ के अफसरों के अनुसार आरोपित के खिलाफ नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाही कर रही है। उल्लेखनीय है कि ओड़िशा से गांजा की तस्करी करते हुए आरोपितों को पुलिस पकड़ती है, इसके बाद भी गांजा तस्करी रूक नही रही ।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/पदुम नारायण