Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

वाराणसी,06 जनवरी (हि.स.)। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहन सराय चौराहा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदोही जिले के बरदहा गांव निवासी किशोरी राजभर की पत्नी श्याम दुलारी देवी (55) एक सप्ताह से रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी गांव निवासी लक्ष्मण राजभर के घर रिश्तेदारी में आई हुई थी। आज अपरान्ह में दुलारी अपने मौसेरे भाई लक्ष्मण राजभर के साथ बाइक से अपने घर बरदहा जा रही थी। बाइक जैसे ही मोहनसराय चौराहे के पास हाईवे ओवर ब्रिज पर पहुंची अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दुलारी और लक्ष्मण राजभर गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां दुलारी देवी ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर घायल और मृतक के परिजन भी बीएचयू अस्पताल पहुंच गए। मृत श्याम दुलारी देवी को दो लड़का तथा तीन लड़की है। पति किशोरी राजभर बच्चों को ढाढ़स बंधाते-बंधाते खुद भी बिलखते रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश
[ad_2]
Source link