[ad_1]

फिरोजाबाद, 11 जनवरी (हि.स.)। थाना बसई मोहम्मदपुर एवं थाना लाइनपार की टीम ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर में निरुद्ध दम्पति की लाखों रुपये की चल संपत्ति को कुर्क किया है।
थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव सोफी पुर निवासी महाराज सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह की पत्नी पुष्पा देवी की चल सम्पत्ति पुलिस ने गुरुवार को कुर्क कर ली। जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार दंपति की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये, परन्तु दोनों पुलिस पकड़ से बाहर रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना बसई मोहम्मदपुर एवं थाना लाइनपार पुलिस के संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों की चल सम्पति ट्रैक्टर जिसका अनुमानित मूल्य 3 लाख 85 हजार बताया गया है। यह सम्पत्ति कुर्क कर ली।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दिलीप
[ad_2]