[ad_1]

नलबाड़ी (असम), 18 जनवरी (हि.स.)। नलबाड़ी में आज तीन वाहन चोरों को पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार नलबाड़ी जिले के टिहू से इन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बरपेटा के बृंदाबनहाटी निवासी उज्जलदीप दास, कलगछिया इस्लामपुर के अनवर हुसैन और बरमा माधोपुर के सहानूर अली के रूप में की गई है।
खबरों के मुताबिक, तीनों वाहन चोरों ने एक स्विफ्ट कार के ड्राइवर को बंदूक की नोक पर वाहन चुराकर फरार हो गये। यह चोरी की घटना बीते 14 जनवरी को नलबाड़ी के नाथकुची में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी। नलबाड़ी पुलिस अबतक चोरी हुई स्विफ्ट वाहन ( एएस-01डीक्यू-5951) को नहीं ढूंढ पाई है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद