Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


शोणितपुर (असम), 19 फरवरी (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा थाना क्षेत्र के तालाजुली चाय बागान के एक नंबर और आठ नम्बर लाइन के श्रमिकों की बिजली काटे जाने सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने अपनी नाराजागी व्यक्त की। रंगापारा विद्युत विभाग के तीन कर्मचारियों सहित बिजली विभाग की बोलेरो वाहन (एएस-12सीसी-2827) का घेराव किया।
मिली जानकारी अनुसार श्रमिकों ने बताया कि आज से प्रायः 12 वर्ष से अधिक समय पूर्व राजीव गांधी बिजली परियोजना के तहत मुहैया करायी गयी निःशुल्क बिजली को रंगापारा बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना के काट दी गयी। प्रायः 12 सौ बागान श्रमिकों की बिजली ट्रांसफर से काट दी गयी।
चाय श्रमिकों का कहना है कि वर्तमान समय 10वीं और 12वीं के परिक्षार्थियों की परीक्षा चल रही है, ऐसे समय में अचानक बिजली कटौती से हमारे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। बिजली कटौती की समस्या को लेकर आज श्रमिक ताराजुली की मुख्य सडक पर उतरकर बिजली विभाग के विरूद्ध अपनी नाराजगी व्यक्त की। जानकारी के अनुसार देर शाम तक श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/जयकिशोर/अरविंद