[ad_1]

फरीदाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल आर. पाटिल के निर्देश पर निगम के फरीदाबाद एनआईटी जोन प्रथम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को छह इकाइयों को सील कर दिया। इन इकाइयों पर लगभग पन्द्रह लाख रुपये निगम का संपत्ति कर बकाया था। एनआईटी जोन प्रथम की नीलम बाटा रोड पर स्थित इन 6 इकाइयों को सील करने की कार्रवाई क्षेत्रीय कर अधिकारी एनआईटी जोन प्रथम की टीम के नेतृत्व में की गई। इसके अतिरिक्त 5 इकाइयों द्वारा बकाया कर का भुगतान कर दिया गया। फरीदाबाद निगमायुक्त ने बताया कि बकायेदारों ने यदि जल्द बकाया राशि का निगम को भुगतान नहीं किया तो जल्द ही सील की गई इकाइयों की सार्वजनिक नीलामी करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की कि बकायेदार अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का समय रहते भुगतान कर दें।
हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/सुमन