[ad_1]

तिनसुकिया (असम), 11 फरवरी (हि.स.)। तिनसुकिया में दो लोगों को हथियार और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना और असम पुलिस के संयुक्त अभियान में आज तिनसुकिया जिले के बागजान से हथियार और गोला-बारूद के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया।
दोनों गिरफ्तार की पहचान रूपाई चाय बागान के छह नंबर लाइन के ब्रजनाथ पनिका (42) और करदैगुड़ी के भटियामखाल गांव के निरंत बरुवा (46) के रूप में हुई। दोनों के पास से एक पिस्तौल और कई जिंदा गोलियां बरामद की गई। सेना और पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार दोनों हथियारों की तस्करी, डकैती और नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल हैं।
घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के लिए दुमदुमा थाने में दोनों हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद