Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 24 मार्च (हि.स.)। टूण्डला थाना पुलिस टीम ने रविवार को एक सप्ताह पूर्व बेहोश कर पेट्रोल डालकर गूंगे, बहरे युवक की हत्या करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अवैध सम्बन्ध एवं लेनदेन को लेकर युवक की हत्या की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या के आरोपित अभियुक्त शान्तिनाथ उर्फ सन्तू जैन को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च को जरौली खुर्द बम्बे के पास एक अज्ञात शव जलता हुआ मिला था। जिसकी शिनाख्त भौडेंला निवासी लटूरी (40) के रूप में हुई थी। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों के लगभग 115 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद प्रकाश में आए अभियुक्त शान्तिनाथ को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि मृतक लटूरी मेरा पड़ोसी, जो जन्म से गूंगा और बहरा था। वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करने जाता था। उसका हमारे घर आना जाना था। लटूरी शराब भी पीता था। मैंने उससे मकान बनने के समय छह हजार रुपये उधार लिये थे। वह मेरे घर आकर मेरी पत्नी से पैसे देने के लिये कहता था और घर बार-बार आता था। इसी दौरान लटूरी ने मेरी पत्नी के साथ गलत सम्बंध भी बनाएं। वह हमारी गैर मौजूदगी में घर आकर पत्नी से गलत सम्बन्ध बनाने के लिये दबाब डालता था। उसकी इस हरकत से आसपास के लोग हम लोगों को गलत निगाह से देखते थे। इसी से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से 16 मार्च की शाम को लटूरी को शराब पिलाई। इस दौरान उसके शराब के गिलास में नशीली गोलियां मिला दी जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद मैंने उसको बोरे में रखकर मोपेड (विक्की) पर ले जाकर जरौली खुर्द वाले बम्बा में डालकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक/आकाश