Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी (असम), 23 मार्च (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी आए दिन अपराध की विभिन्न प्रकार के जघन्य अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज फिर से राजधानी में एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शव हाथीगांव के शंकर रोड स्थित एक घर में मिला।
बताया गया है कि मृतक अपने दोस्त के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था।
हाथीगांव पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लखीमपुर जिले के घिलामारा निवासी प्रदीप दास के रूप में हुई है। मृतक प्रदीप दास शंकर रोड स्थित मकान नंबर 40 में किराएदार के रूप में रह रहा था।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद