Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री
भोपाल, 12 जनवरी (हि.स.)। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन में निरंतर योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन मनुष्य की सबसे बड़ी पूँजी है। मंत्री सिंह शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा बीटीआई स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनका स्मरण करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि स्वामी जी वर्षों से युवाओं के प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनके संदेश हमें सदमार्ग की ओर चलने के लिये प्रेरित करते हैं।
गाडरवारा में आकाशवाणी द्वारा सीधे प्रसरित कार्यक्रम के साथ सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं को क्रमवार किया गया। सूर्य नमस्कार में प्रार्थना की मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन सहित विभिन्न मुद्राओं में अभ्यास किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकाशवाणी से अपना संदेश दिया।
जिला मुख्यालय नरसिंहपुर
जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम ग्राउण्ड में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]