[ad_1]

सिलीगुड़ी, 06 फरवरी (हि.स.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एनजेपी थाने की पुलिस ने मंगलवार को 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम रंजीत छेत्री है। वह झंकार मोड़ इलाके का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज एसओजी और एनजेपी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर वीआईपी रोड पर अभियान चलाया। इसके बाद रंजीत छेत्री नामक उक्त युवक को पकड़ा। जब पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा