[ad_1]

धमतरी, 20 फरवरी (हि.स.)। लोहे चोरी करने एवं उसे खरीदने के आरोप में भखारा पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त पिकअप, टाटा एस (छोटा हाथी) तथा स्कूटी सहित तीन वाहन जब्त किया गया है।चोरी गए लोहे की कीमत 6,84,500 रुपये है।
पुलिस के अनुसार भरत नाहर के राईस मिल पास के गोदाम में रखा राइस मिल के सामान 100 नग लोहे का सेंट्रींग बेसप्लेट, 100 नग लोहे का प्लेट, 500 नग चार-पांच फीट वाली लोहे का एंगल चोरी हो गया। 17 फरवरी की रात मिल के मुंशी ने गोदाम के पीछे के शटर को खोलकर चार-पांच युवक लोहे का सामान को चोरी करते देखा। चिल्लाने पर सभी भाग गये। रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं मुखबीर की सूचना पर पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई। चोरी के आरोपितों ने घटना को अंजाम देने से पहले रैकी की।
चोरी के बाद लोहे का सामान धमतरी- कोलियारी के नहर नाका स्थित मोहम्मद निशार कबाड़ी के पास बेच दिये।पुलिस ने आरोपित सोनू सोनकर 27 वर्ष नहर नाका दानीटोला धमतरी, सोमन देवांगन 30 वर्ष आमापारा बनिया तालाब धमतरी, शिखर कुमार जांगडे़ 26 वर्ष हरफतराई, लक्ष्मण बंजारे 22 वर्ष साकिन हरफतराई, सोनू यादव 21 वर्ष हरफतराई, अरविन कुमार निषाद 33 वर्ष दानीटोला धमतरी, लेखराज साहू 20 वर्ष ग्राम पुरी थाना अर्जुनी एवं मोहम्मद निसार 35 अंजुमन स्कूल के बगल साल्हेवार पारा धमतरी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में थाना भखारा प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर एवं सायबर सेल के उनि रमेश साहू, सायबर स्टाप प्रआर देवेन्द्र राजपूत, आरक्षक कमल जोशी, आनंद कटवार, मुकेश मिश्रा, कृष्णा पाटिल, विरेन्द्र सोनकर एवं थाना भखारा के जांचकर्ता सउनि तेजूराम सिन्हा, प्रआर रामसिंग साहू, सीताराम नारंग एवं आरक्षक हेमराज नेताम, गणेश पटेल, खुमान साहू, हरिशंकर डहरिया, गोपाल साहू, संजय ओगरे, सैनिक देव बघेल की भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा