[ad_1]

पूर्वी चंपारण,01 फरवरी(हि.स.)। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हथियार लहराते हुए नर्तकी के साथ डांस करना एक युवक को महंगा पड़ा।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र के बारा गोविंद निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र अनीश कुमार बताया गया है।
इसकी पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर सह चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गत 29 जनवरी को उक्त गांव में आये एक बारात के ऑर्केस्ट्रा में हथियार लहराते हुए नर्तकी के साथ उक्त युवक के डांस का वीडियो वायरल हुआ था।मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश