[ad_1]

जयपुर, 2 मार्च (हि.स.)। एयरपोर्ट थाना इलाके में दो दोस्तों का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किडनैपर्स की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर निवासी हेमंत और सचिन का अपहरण कर फिरौती वसूलने का मामला दर्ज हुआ है। 24 फरवरी को दोनों जयपुर आए थे। सिद्धार्थ नगर में दोनों दोस्त अपने परिचित वीर सिंह मीना के घर रुके थे। 27 फरवरी को हेमंत और सचिन के परिचित राहिल खां ने कॉल कर बातचीत की। इसके बाद मिलने के बहाने अपने दोस्त साहिल के साथ जयपुर आ गया। 28 फरवरी को शाम साहिल और राहिल मिलने आए। आरोपितों ने नाहरगढ़ घूमने के बहाने चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास बुलाया। मिलने जाने पर दोनों आरोपितों ने अपने साथियों को कार लेकर बुला लिया। कार लेकर आए बदमाशों ने हेमंत और सचिन को कार में डालकर किडनैप कर लिया। इसके बाद दोनों का मोबाइल छीनकर बैंक अकाउंट से 73 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपितों ने धमकाया कि 5-5 लाख रुपये देने पर ही छोड़ेंगे। दोनों दोस्तों से मारपीट कर परिजनों को कॉल कर 5 लाख रुपये की फिरौती मंगवाई। परिजनों को कॉल कर 5 लाख रुपये मंगवाकर साहिल को दिलवाए। फिरौती के रुपये मिलने के बाद रात करीब 2 बजे दोनों दोस्तों को छोड़ा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप