Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार के नियोजन विभाग की ओर से शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में मीडिया डायलॉग पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कूड़ा निस्तारण और मीडिया पर इंपैक्ट जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने-अपने व्याख्यान दिए। ठोस कचरा प्रबंधन नीति बनाए जाने पर भी जोर दिया गया। ब्रेस्ट कैंसर और महिलाओं से संबंधित रोगों व कूड़ा निस्तारण पर काम करने वाली संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अपनी-अपनी बातों को रखा और किस प्रकार से लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जाए, इस पर चर्चा की।
प्लानिंग विभाग के निदेशक मनोज कुमार पंत ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सतत विकास लक्ष्य पूरी दुनिया में चल रहा है। 2016 से ही उत्तराखंड में सतत् विकास लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। इसमें 2030 तक गरीबी हटाने के लिए गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाई जा रही है। इसी तरह से कुपोषण को भी खत्म करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी जगह पानी की उपलब्धता बनी रहे। क्लाइमेट चेंज भी एक बहुत बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज