Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जोधपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। शहर के मसूरिया नट बस्ती की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके फंदा लगाने की आशंका जताई जाती है। मृतका के मां ने अपने दामाद पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरेाप लगाया है। महिला अपने पीहर से कुछ समय पहले ही ससुराल पहुंची थी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया है। पति को नामजद कर अग्रिम जांच की जा रही है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि महामंदिर स्थित बीजेएस नट बस्ती की रहने वाली रेखा पत्नी अनिल नट ने रिपोर्टदी। इसमें बताया हि उसकी पुत्री 23 साल की प्रियंका की शादी मसूरिया नट बस्ती निवासी अभि उर्फ अभयसिंह नट के साथ 20 मई 23 को हुई थी। मगर उसका पति दहेज के लिए तंग और परेशान करता था। जिसके चलते उसकी बेटी ज्यादातर समय पीहर में रहती थी। इनके बीच काफी समझाइश भी की गई थी। 13 जनवरी की शाम को उसकी पुत्री प्रियंका को उसके ससुराल भेजा गया था। मगर रात 10-11 के बीच में उसे फोन कर बताया कि प्रियंका ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसे एमडीएम अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया।
मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी से मरने से एक घंटे पहले ही बात हुई थी। उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उसने अपने दामाद अभि उर्फ अभय सिंह और अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पेास्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर
[ad_2]