[ad_1]


-दहेज़ हत्याकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण,19 मार्च(हि.स.)। जिले के चकिया अनुमंडल के पिपरा व कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी के साथ छापामारी कर हथियार के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पिपरा से दहेज़ हत्या के एक फरार अभियुक्त को भी उसके घर से छापामारी कर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी कल्याणपुर थाना के कल्याणपुर सिनेमा हॉल रोड का सचिन कुमार बताया गया है,जिसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। वही दूसरा अपराधी पिपरा थाना क्षेत्र के गौरे गांव का पांडु कुमार पिता रामजनम भगत है, इसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। जबकि दहेज़ हत्या कांड का फरार अभियुक्त पिपरा थाना क्षेत्र के गौरे गांव का मदन पंडित को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर पिपरा पुलिस ने अपराधी पांडु कुमार को बिसुनपुरा गांव से एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया जबकि दो अन्य अपराधी बाइक से भागने में सफल रहे।गिरफ्तार अपराधी पर पिपरा थाना में पूर्व से ए.सी. एस. टी. एक्ट कांड कांड व मारपीट का कांड दर्ज है।पुलिस भागे दोनों अपराधियों कि गिरफ़्तारी को लेकर छापामारी कर रही है। वही दूसरा अपराधी सचिन को पुलिस ने कल्याणपुर के बजाज एजेंसी के पास छापामारी कर गिरफ्तार किया।इसके पास भी एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही दहेज़ हत्या कांड के फरार अभियुक्त मदन पंडित को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
छापामारी में डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावे पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पिपरा थाना के पीएसआई निधि कुमारी राय, पीएसआई धर्मवीर चौधरी सहित पिपरा व कल्याणपुर थाना के पुलिस बल शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा