[ad_1]

मुंबई,06 मार्च (हि. स.)।ऑपरेशन ”यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ द्वारा लगातार शातिर चोरो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मालाड आरपीएफ ने हजारों रुपये नकदी चोरी करने के मामले में गोरेगांव स्टेशन से एक 28 वर्षीय चोर को पकड़कर उसे जीआरपी बोरीवली के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई मालाड स्टेशन की आरपीएफ निरीक्षक (गायत्री पटेल) के मार्गदर्शन में आरपीएफ अधिकारी-कर्मचारी ने की है। पुलिस ने कहा कि, 27 फरवरी 2024 को गोरेगांव स्टेशन पर यात्री पुरुषोत्तम जयपाल गायकवाड ,उम्र 29 वर्ष का गोरेगांव स्टेशन के नॉर्थ ब्रिज से उतरते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यात्री के बैग से 25000 रुपये चोरी कर लिया गया था,इस संबंध में यात्री ने जीआरपी बोरीवली में केस दर्ज करवाया था।घटना को मालाड आरपीएफ ने गंभीरता से लिया और 5 मार्च को मालाड आरपीएफ की टीओपीबी टीम के का.राजेंद्र प्रसाद यादव व का.गुरप्रीत सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गोरेगांव स्टेशन के पूर्व साइड से पकड़कर पोस्ट पर लेकर आये,सहायक उप निरीक्षक मोहन गढ़वी द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आकाश चारुदत्ता कांबले उम्र 28 वर्ष,निवासी- अंधेरी पूर्व बताया। उक्त व्यक्ति ने 27 फरवरी को गोरेगांव स्टेशन पर बैग से कैश चोरी करने का अपना गुनाह स्वेच्छा से कबूल किया।हालांकि,आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिय उसे जीआरपी बोरीवली के हवाले कर दिया है।
हिंदुस्थान समाचार/