Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,14 फरवरी,(हि.स.)। पालघर जिले के नायगांव इलाके में रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी गई है। एक युवक ने बदनामी के लिए उसकी लकड़ी से पीट-पीट कर हत्या कर दी है।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार,मृतक महिला मंजुला (55) अपने पति के साथ कामण के बेलकड़ी इलाके में रहती थी।उसका उसी इलाके में रहने वाले सागर बेंडगा से विवाद हो गया था।पुराने विवाद के चलते सोमवार की रात सागर उसके घर गया और लकड़ी के डंडे से उसकी पिटाई कर दी.इस पिटाई में मंजुला की मौत हो गई.मृतक महिला आरोपी सागर को बदनाम कर रही थी।उसी गुस्से के चलते उसने यह हत्या की है।हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।नायगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सागर टिलेकर ने यह जानकारी दी।
हिंदुस्थान समाचार/