Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हावड़ा, 23 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सव्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को गुरुवार रात को संकराईल इलाके के एक होटल पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। इस वारदात को लेकर संदेशखाली में अपने नेताओं द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को, उसके नेता की देह व्यापार में गिराफ्तारी को लेकर आड़े हाथों लिया है। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा नेता सव्यसाची घोष नाबालिग लड़़कियों से हावड़ा के संकराईल इलाके के होटल से देह व्यापार कराते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने 11 आरोपितों और छह पीड़िताओं को मौके से पकड़ा है। यह भाजपा है। वे बेटी की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं।’’
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से अब तक मामले में प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा