[ad_1]

मुंबई, 03 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने सातारा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने किंचक नवले को 7 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह राज्य सरकार की ओर से मराठा आरक्षण संबंधी विधेयक विधानमंडल में सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इसके बाद कई लोगों ने राज्य सरकार की ओर से पारित इस विधेयक को मराठा समाज को गुमराह करने वाला बताया था। इसी वजह से आरोपित ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्ट वायरल की थी।
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद सांताक्रूज पुलिस ने शुक्रवार को नवी मुंबई इलाके से योगेश सावंत को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने सातारा जिले से मुख्य आरोपित किंचक नवले को गिरफ्तार किया है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि योगेश सावंत शरद पवार की राकांपा समूह के सोशल मीडिया का प्रमुख है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत