[ad_1]

– कड़ी निगरानी में अयोध्या, पग-पग पर पुलिस तैनात
– उल्लास व आनंद भरे पल को यादगार बनाएंगे रामभक्त
अयोध्या, 18 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम मंदिर उद्घाटन व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत 19 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आएंगे और अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में प्राण प्रतिष्ठा संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा कर तैयारी परखेंगे। वहीं अधिकारी-कर्मचारी भी सेवा भाव से पूरे जोश के साथ कार्य में जुटे हैं।
वैसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा उत्तर प्रदेश अलर्ट मोड पर है तो श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की धरती कड़ी निगरानी और सुरक्षा के घेरे में है। उल्लास व आनंद भरे पल को सुरक्षित माहौल में यादगार बनाने के लिए पग-पग पर पुलिस तैनात है। मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार खुद सब कुछ ओके करने में जुटे हैं। वहीं सूचना निदेशक शिशिर ने भारत सरकार के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/सियाराम