Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बाक्सा (असम), 09 मार्च (हि.स.)। बाक्सा जिलांतर्गत दाओधरा में नशा तस्करों के विरूद्ध पुलिस ने अभियान चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बाक्सा पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि शिमला पुलिस ने छात्र संगठन आब्सू कार्यकर्ताओं की मदद से बीती रात में दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों की पहचान बाक्सा के दाओधरा निवासी कृष्णा ग्यारी और बाक्सा के बारीमुख निवासी देबजीत स्वर्गियारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो ड्रग्स तस्करों के पास से 1.2 ग्राम हेरोइन और 25 कंटेनर सहित दो सीरिंज जब्त की हैं। बाक्सा के शिमला थाने में पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद