Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




गुवाहाटी, 23 मार्च (हि.स.)। दिसपुर थानाक्षेत्र में खानापाड़ा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पास से एसटीएफ असम ने तीन तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से संदिग्ध हेरोइन से भरी 50 शीशियां बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दिसपुर थानाक्षेत्र में खानापाड़ा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सामने से शनिवार की सुबह एसटीएफ असम ने छापामारी के दौरान तीन तस्करों को पकड़ा। इनके पास से संदिग्ध हेरोइन से भरी 50 शीशियां बरामद की गईं, जिसका वजन 66.5 ग्राम है। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन, नकद 4270 रुपये, एक ऑटो रिक्शा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एएस-01-सीसी- 7967 भी इस दौरान जब्त किए गए। पकड़े गए तस्करों की पहचान अमर प्रधान उर्फ भाटे (19), बिष्णु डोली उर्फ डीजे (27) तथा माणिक राजबंशी उर्फ बाबुल (40) के रूप में हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/वीरेन्द्र