[ad_1]

नगांव (असम), 22 जनवरी (हि.स.)। जिले के दक्षिणपाट में ट्रैक्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि यह मौत ट्रैक्टर हादसे में उस समय हुआ, जब सामान से भरा ट्रैक्टर नियंत्रण खोने के बाद सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि, एक अन्य घायल हो गया।
मृत ड्राइवर की पहचान रकीबुल हुसैन के रूप में हुई है। जबकि देबजीत गोहाईं को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। ट्रैक्टर नगांव से हार्डवेयर की दुकान का सामान लेकर कामपुर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नगांव भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद