Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमीरपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। जनपद की पुलिस ने आधा कुंतल से अधिक गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नाजायज तमंचा और नकदी भी मिली है।
क्षेत्राधिकारी मौदहा ने शुक्रवार को यह बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महेरा की ओर जाने वाली निर्माणाधीन सड़क पर एक कार को रोक कर तलाशी ली। कार में सवार दो युवक रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी किशन सिंह और सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांक निवासी शत्रुघ्न वर्मा को गिरफ्तार किया है।
किशन सिंह के पास से एक नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस, जबकि दोनों के पास से 26 हजार रुपये और तीन एंड्रॉयड फोन और गाड़ी में 51 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे का बाजार मूल्य लगभग 13 लाख रुपये बतायी जा रही है।
क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि गांजा के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। सम्भवतः यह छत्तीसगढ़ या उड़ीसा से गांजा की तस्करी करते थे। इनके दूसरे राज्यों से सम्बंधों की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/दिलीप