[ad_1]

लखनऊ, 29 जनवरी (हि.स.)। तारा देवी मेमारियल क्रिकेट टूर्नामेंट में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने इंडियन क्रिकेट क्लब को 55 रन से हरा दिया। इस मैच मैन आफ द मैच का खिताब पाने वाले द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राहुल गोंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 16 रन देकर पांच विकेट झटके।
35 ओवर के मैच में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज सुंदरम कुमार ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि शिवांश त्रिपाठी ने 38 रन बनाया। अद्वितीय शुक्ला ने 16 रन बनाये, राज शुक्ला ने 13 रन का योगदान दिया। वहीं इंडियन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 91 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गयी और द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने मैच को 55 रन से जीत लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/मोहित