[ad_1]

जोधपुर, 01 मार्च (हि.स.)। कमिश्नरेट की जिला पूर्व एवं पश्चिम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में रात को तीन जगहों से करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विवेक विहार पुलिस ने कंटेनर में भारी मात्रा में अफीम का दूध, करोड़ों का अवैध डोडापोस्त जब्त कर चालक को पकड़ा और अन्य मुल्जिमों को नामजद किया है। वहीं रातानाडा पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को पकड़ा है। जबकि देवनगर पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर 14 लाख रुपये भी बरामद किए है। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस इनके स्रोत का पता लगा रही है।
पुलिस आयुक्त राजेेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव, डीसीपी वेस्ट राजेश यादव के सुपरविजन में टीमों को लगाया गया। रात को चल रही नाकाबंदी में विवेक विहार पुलिस थानधिकारी जितेंद्र सिंह ने एक कंटेनर को पकड़ करोड़ों रुपये का अवैध डोडा पोस्त एवं अफीम का दूध बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वहीं देवनगर थानाधिकारी भूटाराम के नेतृत्व में टीम ने एक व्यक्ति को यहां रेड देकर 30-40 ग्राम के बीच एमडी ड्रग को बरामद किया है। बताया गया कि आरोपित के पास से 13-14 लाख रुपये भी मिले है। जिस बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इधर रातानाडा थानाधिकारी प्रदीप डांगा के अनुसार मूलत: आसोप के गजसिंह पुरा हाल रातानाडा में किराए के कमरें में रहने वाले करणसिंह चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर साढ़े छह ग्राम स्मैक बरामद की है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप