[ad_1]

जोधपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो आईबी का अफसर बताने और जोधपुर आईबी कार्यालय के बाहर फोटो खींचने वाले शख्स को महामंदिर पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मध्यप्रदेश का रहने वाला है और कई अन्य जरूरी दस्तावेज उससे बरामद हुए है। उसे पुलिस मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लाई है। पूर्व में उसे शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया था। उसका मोबाइल जब्त किया गया है।
थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोइ ने बताया कि आईबी के सहायक निदेशक अजयसिंह तंवर की तरफ से गत 5 दिसंबर को केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि गेट गार्ड की तरफ से एक संदिग्ध को युवक को पकड़ा गया था वह भदवासिया स्थित आईबी कार्यालय की फोटो खींच रहा था। इस पर उसे संदिग्ध मानकर पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा था। मध्यप्रदेश के मंडेर दतिया निवासी गोपाल सिहारे पुत्र राजकुमार सिहारे को अब गिरफ्तार किया गया है। उसके पास में वक्त घटना कुछ दस्तावेज मिले थे जिसमें उसके पास आईबी एसीआईओ -2 का नियुक्ति पत्र और प्रवेश पत्र मिला था।
यह युवक आईबी के खिलाफ अनर्गल बातें लोगों में फैला रहा था और यहां पर भ्रष्टाचार की बातें करता था। बाद जांच पता लगा कि वह एक ग्रुप्स का हिस्सा था, जहां आईबी में विभिन्न पदों के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी सदस्य थे और कुछ ने उत्तीर्ण होने के बाद अपने एडमिट कार्ड और ऑफिशियल लेटर की तस्वीरें पोस्ट की थी। उसने खुद का तैयार करवाया गया लेटर एक दुकान से दिल्ली से टाइप करवाया था।
आरोपित के मोबाइल नंबर की जांच में सामने आया कि इसने गृह मंत्रालय की विभिन्न ईमेल एड्रेस एवं एक प्रेस रिपोर्टर के साथ बातचीत कर आईबी को भ्रष्ट विभाग का आरोप लगाया था। मामले में तफ्तीश के बाद जाचांधिकारी हनुमानराम अब उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लाए है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप