Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,08 फरवरी (हि. स.)। पालघर जिले की नायगांव पुलिस ने दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार,नायगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 7 फरवरी को म्हात्रेवाड़ी,सनसिटी,नायगांव पूर्व क्षेत्र मे दो लोगों के पास से 1 किलो 900 ग्राम वजन गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि,गांजा की कुल कीमत 39,800 रुपये आकी गयी है। इस मामले में दो लोगो ( सलमान मोइज खान उम्र-24 वर्ष व इद्रीस मलम वस्ताद उम्र 37 वर्ष ) को गिरफ्तार किया गया है। नायगांव पुलिस दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना में जुट गयी है।
हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र