Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 21 फ़रवरी (हि.स.)। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ज्वालापुर स्थित सीतापुर में अपने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 की जोरदार तैयारियों में लगे खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने काफिले के साथ सोमवार को ज्वालापुर पहुंचे। जहां सीतापुर में उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद उमेश कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि आज हरिद्वार की जनता को गुलाम बनाकर रख दिया गया। कभी कांग्रेस ने तो कभी भाजपा ने और इस गुलामी को आपने हटाना है।
इससे पहले उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे पर उनके कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज