Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 11 फरवरी (हि.स.)। उल्हासनगर के हिललाईन पुलिस स्टेशन में फायरिंग मामले में रविवार को पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड़ के बेटे वैभव गायकवाड और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार विधायक गणपत गायकवाड और उनके समर्थकों ने हिललाईन पुलिस स्टेशन में शिंदे समूह के कल्याण शहर अध्यक्ष पर फायरिंग की थी। इस घटना में घायल शिंदे समूह के शहर अध्यक्ष का इलाज ठाणे जिले के ज्युपिटर अस्पताल में हुआ। पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड़ सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। यह सभी लोग पुलिस कस्टडी में है। आज पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के बेटे वैभव गायकवाड़ और उनके ड्राइवर रवींद्र यादव को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और आज ही दोनों को कोर्ट में पेश करने वाली है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत