[ad_1]

मुंबई, 16 मार्च (हि.स.)। पुणे जिले में धामनगांव में समृद्धि हाइवे पर शनिवार को सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों को नांदगांव खांडेश्वर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह समृद्धि हाइवे पर धामनगांव के पास एक ट्रक खड़ा था और चालक ट्रक का टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया। इस घटना में ट्रक चालक सुभाष चंद्रबोड़ बोदरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टायर बदल रहे ट्रक चालक मो. इब्राहिम मो. इलियास और क्लीनर मो अमीर मो. सलीम खान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तलेगांव पुलिस की टीम ने दोनों को नांदगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/दधिबल