[ad_1]

कुल्लू, 29 जनवरी (हि.स.)। थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
चरस तस्करी का मामला सोमवार उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम हाथीथान फोरलेन सड़क मार्ग पर नाका पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस द्वारा सामने से आ रही टेंपरेरी नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 616 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पुने राम (44) पुत्र श्री मंगर राम निवासी गाँव सरोट तहसील बंजार व मानसुख (25) पुत्र श्री जय राम निवासी गांव फरियारी तहसील बंजार जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील