Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 27 फ़रवरी (हि.स.)। भारत के महान समाज सेवी नानाजी देशमुख की आज पुण्यतिथि और भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों महान विभूतियों को स्मरण् करते हुए विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नानाजी देशमुख को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- भारत रत्न, ग्राम विकास के शिल्पी, राजर्षि नानाजी देशमुख जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में सादर नमन करता हूँ।
एक अन्य संदेश के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद को शहादत दिवस पर नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लिखा – मां भारती के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले परम श्रद्धेय चंद्रशेखर आजाद जी को बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश