[ad_1]
मेरठ, 12 मार्च (हि.स.)। मेरठ में महिला के साथ उसके चचिया ससुर ने दुष्कर्म किया। जब उसने अपने पति से इसकी शिकायत की तो उसने तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
मेरठ की एक नवविवाहिता मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत करते हुए बताया कि दो वर्ष पहले रिश्तेदारों ने 17 वर्ष की उम्र में उसका जबरन निकाह करा दिया था। निकाह के कुछ समय बाद ही विवाहिता का चचिया ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। एक दिन चचिया ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने मामले की शिकायत अपने पति से की तो पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने उसकी शिकायत सुनते हुए पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम