[ad_1]

जयपुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में स्थित बाल सुधार गृह की खिड़की काटकर बारह फरवरी की अलसुबह भागे तेईस बाल अपचारियों में से शुक्रवार को दो बाल अपचारियों को और पकड़ लिया गया है। गुरुवार को भी पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ा था। अब तक पकड़े गए बाल अपचारियों की संख्या ग्यारह हो चुकी है। अब लॉरेंस गैंग के शूटर सहित करीब बारह बालअपचारी पुलिस की पकड़ से दूर है।
ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी जुल्फीकार ने बताया कि शुक्रवार को मानसरोवर से दो बाल अपचारियों को दबोचा है। इन बाल अपचारियों को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप