[ad_1]


सहरसा,16 फरवरी (हि.स.)। जिला पुलिस प्रशासन एवं एसटीएफ पटना के संयुक्त छापामारी में 25000 के इनामी टॉप 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसकी गिरफ्तारी को लेकर बहुत दिनों से तलाश जारी थी। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला के घोषित अपराधी रंजीत मुखिया जिसके ऊपर 25 हजार का इनामी राशि घोषित की गई है। सोनबरसा राज थाना अंतर्गत जिसे मैंना पुल के आसपास देखा गया। उक्त इनाम घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए एसटीएफ बिहार पटना एवं सोनबरसा राज थाना के संयुक्त टीम की द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें इनामी अपराधी रंजीत मुखिया पेसर चंडी मुखिया साकीन तुर्की थाना सिमरी बख्तियारपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके ऊपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी। उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्त के ऊपर सोनबरसा राज थाना, सौर बाजार पतरघट ओपी अंतर्गत थाना तथा सुपौल थाना में मामला दर्ज है, जिसके ऊपर आर्म्स एक्ट एवं चोरी के माल बरामद किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा