Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

डिब्रूगढ़ (असम), 16 जनवरी (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिलांतर्गत दुलियाजान में ऑयल इंडिया लिमिटेड के एलपीजी प्लांट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे रेलवे पुलिस ने सड़ी-गली हालत में दो शव बरामद किए हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बरामद दोनों शवों की पहचान नहीं कर पाई है। इस बीच पुलिस ने शव के पास से एक साइकिल भी बरामद की है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/चंद्र प्रकाश