[ad_1]

नगांव (असम), 04 मार्च (हि.स.)। नगांव जिले के कामपुर काकातीगांव बरुआबली में एक किशोर नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि अपने हम उम्र के साथ कपिली नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया।
मृतक की पहचान दिलदार हुसैन के रूप में हुई है। बाद में किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने लोगों की मदद से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/अरविंद