[ad_1]

नगांव (असम), 09 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को नगांव जिलांतर्गत महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बटद्रवा थान आएंगे। उस दिन असम के लोग एक ऐतिहासिक दुर्लभ क्षण के साक्षी बनेंगे। वह दिन गुरुजन की जन्मस्थली बटद्रवा थान के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। गृह मंत्री अमित शाह 188 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बटद्रवा थान परियोजना के प्रथम चरण के कार्यों का उद्घाटन करेंगे और दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी, 2021 को गृह मंत्री अमित शाह ने बहुप्रतीक्षित बटद्रवा थान परियोजना के निर्माण का कार्य का शुभारंभ किया था। तब से, परियोजना के तहत दुनिया की सबसे ऊंचा गुरु का आसन, गेस्ट हाउस, संग्रहालय, पुस्तकालय, सांस्कृतिक परिचर्चा केंद्र, उद्यान आदि का निर्माण किया जा रहा है।
इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा रविवार की सुबह बटाद्रवा थान परियोजना का दौरा कर किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। इससे पहले शनिवार को नगांव के जिला आयुक्त नरेंद्र कुमार शाह ने बटद्रवा थान परियोजना स्थल का दौरा किया।
गौरतलब है कि 2016 में भाजपा के सत्ता संभालने के तुरंत बाद, वर्तमान केंद्रीय मंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की पहल के तहत, बटद्रवा थान में आकाशी गंगा के तट पर 160 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया और स्थल पर ऐतिहासिक बटाद्रवा थान परियोजना का निर्माण शुरू किया गया था। बटद्रवा थान को लेकर असमिया समाज में काफी आदर का भाव है।
हिन्दुस्थान समाचार /प्रकाश/अरविंद/वीरेन्द्र