[ad_1]

दक्षिण सालमारा (असम), 22 फरवरी (हि.स.)। भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा दक्षिण सालमारा-मानकाचर जिला के मानकाचर में की गई गोलीबारी में एक पशु तस्कर की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि मृत तस्कर की पहचान मानकाचर थाना क्षेत्र के कुकुरमारा चर में रहने वाले शाहीनूर इस्लाम (26) के रूप में हुई है।
यह घटना बीती रात उस समय हुई जब, मृतक द्वारा मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया जा रहा था। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने तस्कर को रोकने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने लगा। अंधेरे में उसे रोकने के लिए की गई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई।
घटना के सिलसिले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर मानकाचर पुलिस के साथ ही मानकाचर चक्र अधिकारी पहुंचकर जांच आरंभ कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धुबड़ी प्रेषित किया गया है। इस घटना को लेकर कुकुरमारा इलाके में सनसनी व्याप्त है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद