Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 21 मार्च (हि.स.)। स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) और घोषपुकुर चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को कमला चाय बागान के सायला लाइन संलग्न राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 से एक चार पहिया वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन मालदा से कूचबिहार जा रहा था। वाहन की तलाशी के दौरान तीन लाख नकद और 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद वाहन में बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के उद्देश्य से आरोपितों के नाम को गोपनीय रखा गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य करीब लाखों रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, गिरफ्तार को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा